बुलंदशहर, जनवरी 31 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला सपा कार्यालय पर 'शहीद दिवस' श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, भाईचारा और समानता के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई। शहीद दिवस के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंसा, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध एकजुट रहेंगे। संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। सभा में हाजी अख्तर, प्रेमवीर यादव, लोधी चरण सिंह राजपूत, जगवीर सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...