बांका, फरवरी 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांधी आश्रम में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को रविवार को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में आश्रय के संचालक ने थाना में आवेदन दिया है। गांधी आश्रम के संचालक भागलपुर जिले के बैजानी गांव के मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शोभानपुर गांव के बहियार में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना मिलने पर वह वहां पहुंचे तो देखा कि गले के उपर प्रतिमा खंडित है।‌ आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों से पता चला कि तीन-चार अज्ञात नाबालिग लड़कों ने प्रतिमा को तोड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ प्रतीक राज एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घ...