देवघर, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा देवघर,प्रतिनिधि। रामराज आश्रम देवघर में स्वयंसेवी संस्था चेतना विकास द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के भजनों से हुई, जिसे चंदन ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, कानूनी प्रवर्तकों, शिक्षाविदों, ब्रह्मकुमारी एवं अन्य संगठनों के सदस्यों, राजनितिज्ञों, स्वयंसेवकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर चेतना विकास के सचिव कुमार रंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम महात्मा गांधी को समर्पित है और इसका उद्देश्य गांधीजी के अद्...