उरई, जनवरी 30 -- कोंच। सरोजिनी नायडू पार्क में कांग्रेस कमेटी कोंच के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाकर देश को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही एक सशक्त, शांतिपूर्ण और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। गोष्ठी का संचालन कांग्रेस जिला सचिव श्री नारायण दीक्षित ने किया। रामकिशोर पुरोहित,रामनरेश त्रिपाठी, डॉक्टर सरिता आनंद अग्रवाल, जाहि...