रांची, जनवरी 30 -- रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रपिता को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सुमन पाठक, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक शहर पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...