गंगापार, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गयादीन विश्वकर्मा इण्टरमीडिएट कालेज, भिदिउरा, थरवई में निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता विकास मौर्य, अरविन्द पाल एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा ने कहा कि ट्रस्ट महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों से प्रेरित होकर समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...