मधेपुरा, जनवरी 31 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पुण्य तिथि शुक्रवार को शहादत दिवस के रूप में मनायी गई। मध्य विद्यालय बालक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कुमार संजय प्रताप समेत सभी शिक्षकों ने पूज्य बापू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित की। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके प्रधानाध्यापक संजय प्रताप ने कहा कि महात्मा गांधी देश के महान पुरुष थे। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सारा जीवन न्योछावर कर दिया। वे सत्य-अहिंसा के पुजारी थे। उनके बताये मार्गों पर चलने के लिए हम समस्त देशवासियों को कृतसंकल्पित रहना होगा। ताकि देश एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे। मौके पर विद्यालय के सीएस कुमारी मोनिका,एचएम कुमार संजय प्रताप, शिक्षक निरज कु...