दरभंगा, अक्टूबर 3 -- दरभंगा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लहेरियासराय टावर चौक स्थित गांधी स्मारक पर लगी गांधी जी की खंडित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की गयी। इसका अनावरण राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी व डीएम कौशल कुमार ने किया। इस अवसर पर मेयर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, गांधी स्मारक कमेटी के सदस्य शंकर प्रसाद जायसवाल, मंजू देवी, श्याम किशोर प्रधान, रीता सिंह, अशोक नायक, रानू सुल्तानिया, मुन्नी देवी, धर्मवीर महतो, गोपाल गाड़ा, अमित कुमार व नवीन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारत के राष्ट्रपिता के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान को याद करने और अहिंसा और सत्य के उनके सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन अशोक...