प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 17 -- यूपी के कानपुर में महाठग रवींद्र नाथ सोनी की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई 23 दिसंबर तक के लिए टल गई। पुलिस ने पीसीआर के दौरान मिले साक्ष्यों की समीक्षा और जांच पूरी करने के लिए और वक्त मांगा। जिसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने 23 दिसंबर तक का समय दिया है। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी महाठग रवींद्र नाथ सोनी के एक हजार लोगों से करीब दो हजार करोड़ रुपये की ठगी का मामला चर्चा में है। कोतवाली थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा तो उसकी करोड़ों की ठगी सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) लेकर उसे देहरादून गई थी। यहां पुलिस को बड़ी संख्या में मोबाइल, कई एकाउंट की चेकबुक, विदेशी खातों की जानकारी, एटीएम और क्रेडिट कार्ड मिले थे। बुधवार को रवीद्र की...