कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रिमांड पर लिए गए दिल्ली के मालवीय नगर निवासी इंटरनेशनल ठग रवींद्र नाथ सोनी के बारे में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में जुटी एसआईटी को रवींद्र नाथ सोनी की कंपनी ब्लूचिप का एक संदिग्ध क्रिप्टो वॉलेट मिला है। इससे 396 मिलियन डॉलर (3,560 करोड़ रुपये) के ट्रांजेक्शन का पता चला है। आशंका है कि इतनी बढ़ी रकम उसने क्रिप्टो में निवेश की है। वहीं उसके देहरादून के ठिकानों से एसआईटी को 20 हजार दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को बोरों में भरकर लाया जा रहा है। साथ ही 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क, सीपीयू और 26 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों का भी पता चला है। इसमें जमीन, दुकानें और अपार्टमेंट शामिल हैं। एसआईटी को आईडी, पासपोर्ट और दुबई में लग्जरी कारों रेंजरोवर, लैंडक्रूसर के बारे में भी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.