हाथरस, मार्च 16 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता महाजन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह अध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता के आवास पर हुआ। समारोह का शुभारंभ पंकज गुप्ता ने भामाशाह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर के किया। वही समारोह में सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार बृजमोहन गुप्ता को महाजन वैश्य का अध्यक्ष चुना गया। मौहल्ला मटकोटा स्थित बृजमोहन गुप्ता के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर पंकज गुप्ता ने कहा कि हमें अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना चाहिए क्योंकि आज उस समय ने ज्यादा तरक्की व विकास किया है जहां बच्चों की शिक्षा अधिक है। वही उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए समाज के व्यक्ति का सहयोग करना होगा। इस मौके पर बृजमोहन गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विपिन गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.