छपरा, मई 30 -- छपरा, एक संवाददाता।सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा पूर्व मंत्री डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह को राज्य सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने की अधिसूचना के बाद सारण में खुशी है। प्रभार ग्रहण करने की तिथि से उनका कार्यकाल 3 वर्ष तक का होगा। पूर्व में महाचंद्र सिंह कई वर्षों तक सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां तक कि वे बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी सुशोभित कर चुके हैं। इनको आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वर्ण समाज के लोगों ने खुशी जताई है। वहीं पार्टी के अलावा एनडीए के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। डॉ सिंह को सवर्ण आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर सारण एनडीए के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा है कि डॉ. सिंह एक अनुभवी और सरल व्यक्तित्व वाले जननेता हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.