दरभंगा, अक्टूबर 1 -- केवटी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को मंगलवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा हुई। मंदिरों और पूजा पंडालों में खोइंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में खोइंछा भरने के लिए पहुंच रही थीं। इस दौरान केवटी, पैगंबरपुर, दिघियार, मोहनपुर, नयागांव, ननौरा, छतवन कोयलास्थान, पिंडारूच, कर्जापट्टी, बरियौल तथा माधोपट्टी, सोनहान आदि दुर्गा मंदिरों में मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जगह-जगह मां भगवती का खोइंछा भरा। जगह-जगह बलि प्रदान का भी आयोजन किया गया। संध्या में बड़ी संख्या में कन्याओं तथा महिलाओं ने सांझ-बाती अर्पित की। इससे पूजा स्थल रौशनी से जगमगा उठा। जगह-जगह रात में भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.