लोहरदगा, अक्टूबर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड के लोहरदगा जिले में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पहाड़ों से लेकर गिरि कंदराओं तक में स्थापित लगभग 100 पूजा पंडालों में दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा लोहरदगा में महाअष्ठमी के दिन भक्तिभाव से की गई। अकेले शहर और आसपास के इलाके में 40 से अधिक पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। महाअष्टमी का व्रत रखकर महिलाएं पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचीं। महागौरी भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। राहु ग्रह पर आधिपत्य रखती हैं। नवरात्र में महाअष्टमी का काफी महत्व होता है। विशेष कर जनजातीय महिलाओं ने निर्जला उपवास रहकर बच्चों के लिए गडन की पूजा की।पंडालों में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। बुधवार को लोहरदगा थाना परिसर पूजा पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.