रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित संत मरिया महागिरजाघर में रविवार को प्रथम परम प्रसाद की धर्मविधि हुई। इस दौरान 127 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। इसमें 75 बालक और 52 बालिकाओं के लिए मुख्य अनुष्ठक जेसुईट सोसाइटी के प्रोविंसियल फादर अजीत खेस ने पवित्र विधि पूर्ण कराई। उन्होंने कहा कि आप सभी सफेद वस्त्र में दूत की तरह लग रहे हैं। कैथोलिक कलीसिया के सात संस्कार के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी संस्कारों में परम प्रसाद संस्कार महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दिन हम यीशु को ग्रहण करते हैं। आपका पवित्रता का जीवन शुरू हो रहा है। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो, फादर जॉर्ज मिंज सहित कई पुरोहित और परिवार के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.