गोड्डा, जनवरी 2 -- महागामा। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में हाई मास्ट लाइट, मिनी हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगने को लेकर महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया । कार्य कुल 2 करोड़ 19 लाख 76 हजार 289 रुपए की प्राक्कलित राशि से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों के आधारभूत संरचना के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और महागामा नगर पंचायत के सभी वार्ड...