गोड्डा, जनवरी 9 -- महागामा, प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खोरद में आंगनबाड़ी केंद्र (बी) के सहायिका बीबी सच्ची बेगम ने सेविका बीबी तब्बसुम आरा पर एक बैंक में फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से राशि निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में सहायिका ने विभागीय अधिकारी सहित बैंक शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि सेविका तब्बसुम आरा ने जाली हस्ताक्षर कर चेक के माध्यम से अवैध रूप से रुपए निकाले गए।सहायिका के अनुसार 18 सितंबर 2025 को सेविका ने चेक का दुरुपयोग करते हुए खाते से 20 हजार रुपए की निकासी कर ली। संबंधित खाता संख्या 11782908351 बताई गई है, जबकि चेक संख्या 877297 है। पीड़ित का कहना है कि इस निकासी की कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई और न ही उन्होंने किसी को चेक जारी किया था।आवेदन में यह ...