गोड्डा, फरवरी 13 -- महागामा। नगर पंचायत क्षेत्र इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बिजली, पानी, सड़क, नाला और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। जगह-जगह टूटी और जर्जर सड़कें, जाम नालियां, अनियमित जलापूर्ति और लगातार बिजली कटौती ने आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे जलजमाव और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। कई वार्डों में कचरे का उठाव समय पर नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं बिजली की आंख-मिचौनी से बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद भी अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे...