गोड्डा, जनवरी 28 -- महागामा, एक संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान बना सका है। राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंदोलनकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इसी तरह के कार्यक्रम विधान सभा के सभी प्रखंडों में आयोजित की गई थी। समारोह का माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.