गोड्डा, फरवरी 8 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर लगातार पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में महागामा थाना में गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भागलपुर की ओर से महागामा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने आने वाला है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्द्रशे...