गोड्डा, फरवरी 1 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या काफी समय से बनी हुई है। कई वार्डों में रात के समय घना अंधेरा रहता है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा, आवागमन और व्यवसाय सभी इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी होती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को असुरक्षा का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।इसी बीच महागामा में पहली बार नगर निकाय का चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में नागरिक...