गोड्डा, फरवरी 7 -- महागामा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्कूल के पास गंदगी का अंबार, लोग परेशान तस्वीर 08 में महागामा,एक संवाददाता,महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में स्थित स्कूल के समीप लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चारों ओर फैले कूड़ा-कचरे और जमा गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल के पास गंदगी रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को रोज़ाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं मच्छरों और कीड़ों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अ...