गोड्डा, जनवरी 26 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्राचीन युवा क्लब के तत्वावधान में इस वर्ष मां सरस्वती पूजा का आयोजन बेहद भव्य, आकर्षक और अनोखे अंदाज़ में किया गया है। क्लब की ओर से मां सरस्वती की पूजा के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर और कलात्मक प्रतिमाओं का एक साथ प्रदर्शन किया गया है, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पंडाल में स्थापित मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी अपनी अद्भुत कलाकारी से लोगों का मन मोह रही हैं। प्रतिमाओं की सजीव बनावट, आकर्षक रंग-रोगन और भव्य लाइटिंग ने पूरे पंडाल को बेहद मनमोहक रूप प्रदान किया है।पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग प्रतिमाओं को देखकर भावविभोर हो रहे हैं और क्लब के ...