पटना, सितम्बर 11 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। विपक्ष का न नेता तय है, न उसकी नीति ही साफ है। उपराष्ट्रपति चुनाव में भी उनके कई सांसदों ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। डॉ. जायसवाल गुरुवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि महागठबंधन बुरी तरह बिखर गया है। यह बिखराव उस सोच की हार है, जो राष्ट्रहित से ऊपर व्यक्तिगत स्वार्थ और अवसरवादिता को रखती है। वहीं एनडीए पूरी तरह संगठित और सक्रिय है। 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत देगी। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घुसपैठ के पक्षधर इंडिया गठबंधन को बिहार चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है, तभी वे कुछ भी तय नहीं कर पा रहे हैं। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.