पटना, अगस्त 31 -- बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को महिला अपमान यात्रा बताया है। उन्होंने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस यात्रा के मंच से एक मां पर अमर्यादित टिप्पणी कर देश की मातृशक्ति का अपमान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद परिवार ने तो हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। उस घर में बहू से लेकर बेटियों तक का अपमान किया गया है। जंगलराज में जहां पर महिलाएं सहमी और दबी थीं, वहीं आज एनडीए सरकार में देश और प्रदेश की बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हो रही हैं। मौके पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि महिला मोर्चा ने एक मां के अपमान के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.