पटना, दिसम्बर 2 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरियां साफ बताती हैं कि महागठबंधन में ड्रामेबाजी का अंत नहीं है। एक ड्रामा खत्म नहीं होता कि दूसरा शुरू हो जाता है। उन्होंने मंगलवार का जारी बयान में कहा कि महागठबंधन का अब अंतिम समय आ चुका है और ये आपस में ही लड़कर समाप्त हो जाएंगे। जो स्वार्थ और अपनी तिजोरी भरने के मकसद से राजनीति करता है, उसका यही हश्र होता है। असल में ये लोग चुनाव के समय सिर्फ जनता को ठगने के लिए एक साथ आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...