पटना, अप्रैल 24 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में महागठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन कर लिया गया है। इसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के पांच सदस्य, कांग्रेस के चार सदस्य एवं वाम दलों और वीआईपी के तीन-तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। मालूम हो कि महागठबंधन में छह घटक दल शामिल हैं। इनमें राजद, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, भाकपा माले और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। महागठबंधन सूत्रों के अनुसार, राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू समन्वय समिति के सदस्य बनाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.