कटिहार, दिसम्बर 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला चौक पर रविवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार साह ने की। बैठक में मुख्य रूप से गंगा-कोसी के कटाव की समस्या पर चर्चा हुई। सरकार द्वारा कटाव निरोधी कार्य नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई और अविलंब कार्य कराने की मांग की गई। इसके अलावा एनएच 31 और एसएच 77 किनारे फुटकर दुकानदारों के लिए बेंडिंग जोन बनाने, कुरसेला चौक पर अम्बेडकर पार्क का निर्माण, नगर पंचायत में उच्च विद्यालय बनाने तथा हरिजन विद्यालय को महादलित टोला में स्थानांतरित करने सहित विकास के मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। मौके पर महेश राय, संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, अजय कुमार यादव, बीर बहादुर मंडल, नीरज गुप्ता, अमरनाथ यादव, अभय माही, लालबहादुर दास, प्रियरंजन यादव स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.