मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास एनएच 722 (रेवा रोड) पर मंगलवार अहले सुबह एक कार पीछे से ट्रक से टकरा कर उसके अंदर घुस गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार बच्चे सहित सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी यात्री महाकुम्भ से लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जैतपुर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को एनएचआई की एम्बुलेंस से सीएचसी सरैया पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने धनबाद जिला के मोहदा, कुंजी निवासी रितेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी (34) एवं नवादा जिले के नरहट, सहजागीपुर निवासी राकेश कुमार की पत्नी रेवी देवी (40) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राकेश कुमार, रितेश कुमार, हर्षित कुमार, लड्डू कुमार, रक्षिता कुमारी, रेशमी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.