प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल और सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी प्रयागराज संगम के सदस्यों को प्रयागराज महाकुम्भ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सामाजिक सहयोग और उत्कृष्ट जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश उमेश केसरवानी रहे। डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. बीके कश्यप, ऋषि अग्रवाल, अमरेंद्र सिंह, अनुराग अस्थाना, अविनाश कुमार, मंदीप श्रीवास्तव और पवन श्रीवास्तव को महाकुम्भ रत्न सम्मान प्रदान किया गया। संचालन स्वाति निरखी ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा व्यापारी नेता नीरज जायसवाल ने प्रस्तुत की। जिन्होंने आयोजन के उद्देश्य, महत्ता और भावी योजनाओं की जानक...