कौशाम्बी, जनवरी 29 -- चायल (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुम्भ मेला में मंगलवार रात हुई भगदड़ में दोआबा के दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को मोतीलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चायल तहसील क्षेत्र के रेही गांव निवासी प्रशांत यादव, सेंवथा के सुधीर कुमार यादव, मनौरी के विनीत कुमार साहू, नवीन केसरवानी और पूरामुफ्ती के सुरेश कुमार सरोज, राहुल सरोज मंगलवार को मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर कुंभ मेला पहुंचे थे। सुबह सबसे पहले स्नान करना है। यह मानने ठान कर संगम तट पर ही सोए हुए थे। भीड़ टूटी तो दो साथी सुरेश कुमार और राहुल घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज के मोती लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो अपनों की खबर लेने लगे। रेही गांव निवासी रानू यादव साथियों के साथ कुंभ मेला पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.