प्रयागराज, मार्च 8 -- महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई होम स्टे योजना के उत्साहित करने वाले परिणाम आए हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि होम स्टे योजना से घर जैसा खाना और घर जैसा माहौल मिला। शहर में होम स्टे के लिए 112 घरों में आवासीय सुविधा दी गई। सबसे अधिक झूंसी, दारागंज जैसे उन इलाकों में लोगों ने अपनी रुचि दिखाई जो महाकुम्भ क्षेत्र के निकट थे। हीवेट रोड पर 5 कमरों को होम स्टे में तब्दील करने वाले अजय कुमार ओझा बताते हैं कि 45 दिन महाकुम्भ में एक दो दिन को छोड़कर सभी दिन उनके सभी पांच कमरे श्रद्धालुओं से भरे रहे। इस दौरान उन्होंने 145 लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान की। झूंसी के अखंड प्रताप सिंह ने भी अपने 4 कमरों के फ्लैट को होम स्टे में तब्दील कर दिया था। अखंड प्रताप का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.