प्रयागराज, मार्च 12 -- महाकुम्भ के सफल आयोजन पर उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय में अपने अनुभव साझा किए। प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने कहा कि डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) की तरह महाकुम्भ में उत्तर मध्य रेलवे ने 11 शतक लगाया। यानी 11 ऐसे दिन जब रेलवे ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और स्टेट पुलिस के मजबूत सामंजस्य के चलते कहीं भी कोई बड़ी समस्या नहीं आई। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय पंडित ने बताया कि दो साल से क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी चल रही थी। पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान संकल्प दिलाया गया था कि वे श्रद्धालुओं को न केवल सुरक्षित ट्रेन में चढ़ाएंगे बल्कि उन्हें गंतव्य तक पहुचेंगे। जीआरपी एसपी अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.