संभल, जनवरी 31 -- प्रयागराज महाकुम्भ में हुई भगदड़ ने चंदौसी के एक वृद्ध की जान ले ली। 60 वर्षीय बृजपाल, निवासी बेरनी, थाना कुढ फतेहगढ़, गंगा स्नान के लिए अपने साथियों के साथ महाकुम्भ गए थे। भगदड़ के दौरान वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी उल्फत सिंह ने बताया कि घटना के बाद इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया गया। एंबुलेंस और हेल्पलाइन पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद बेटा जितेंद्र प्रयागराज पहुंचा और अपने पिता को घर ला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे लौटते समय बृजपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों और साथियों ने महाकुम्भ में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते आमजन को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.