प्रयागराज, मार्च 2 -- भाजपा महानगर की ओर से महाकुम्भ के दौरान 45 दिनों तक सेवा सहयोग में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं को रविवार को सिविल लाइंस कार्यालय में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि दुनिया की पूरी आबादी के आधे लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। भाजपा का सिद्धांत सेवा ही संगठन का है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और प्रयागराज के नागरिक बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े आयोजन में धैर्य के साथ सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा सहायता की। प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुकरणीय सेवा की है महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.