प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महाकुम्भ के दौरान जिले से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा में सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिसकर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। एडीजी जोन भानु भाष्कर, आईजी रेंज प्रेम गौतम और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स में सभी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीजीने कहा कि प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं की जिले की पुलिस ने हर तरीके से मदद की। जाम से निजात दिलाने के साथ भोजन, पानी, पार्किंग, दवा की भी व्यवस्था की। इसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों का मुख्यमंत्री की ओर से ईनाम और प्रशस्तिपत्र दिए जाने की घोषणा की गई है। सभी को इसे जल्द दिया जाएगा। सम्मानित होने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.