वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को आश्रय सेवा संस्था और सुबह-ए-बनारस की तरफ से अस्सी घाट पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं और महाकुंभ में योगदान करने वाली पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस और तेजी से कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देना है। आश्रय सेवा संस्था के सचिव डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों और सभी आमंत्रित महिलाओं का स्वागत किया। सुबहे बनारस के डॉ. रत्नेश वर्मा ने कहा कि सनातन परम्परा में नारी हमारे अस्तित्व के साथ जुड़ी है। संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. आलोक सिंह, प्रो. एसएन ठाकुर, डॉ पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.