प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतापगढ़ से अपने तीन मासूम बच्चों लेकर महाकुम्भ में डुबकी लगाने आई महिला के तीन बच्चे प्रयागराज जंक्शन पर बिछड़ गए थे। दो बच्चों को भिखारी गैंग छीनकर भाग गया था, तो वहीं दुधमुंहे बच्चे को चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति को सौंपा था। लगभग दो सप्ताह के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को तीनों बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश मिश्र ने बताया कि प्रतापगढ़ के लीलापुर थानाक्षेत्र के दादुपुर रणसिंह गांव निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी सीता देवी अपने तीन बच्चों नौ माह के कृष्णा, चार वर्षीय लक्ष्मी और सात वर्षीय राधा के साथ संगम नहाने आई थी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद भीख मांगने वाले एक समूह की महिलाएं लक्ष्मी व राधा को छीनकर भाग गई थीं। इस घटना से सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.