प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। महाकुम्भ में अवध क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं की संगम की राह आसान करने वाला गंगा पथ अब अंधेरे में डूब गया है। महाकुम्भ में चमकने वाले गंगा पथ की सभी लाइट खोल ली गई हैं। लाइटें खोली गईं तो अब सूर्यास्त के बाद पथ से आवागमन भी बेहद कम हो गया है। समस्या लाइट तक ही सीमित नहीं है, इसके किनारे गंदे पानी का बड़ा तालाब भी बन गया है। महाकुम्भ के पहले लगभग सात किमी मार्ग गंगा किनारे बनाया गया था। पथ किनारे लाइट भी लगाई गई। प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद आदि जिलों के लोगों के लिए संगम पहुंचना आसान हो गया। पथ किनारे दुधिया रोशनी में लाखों लोगों की दिन-रात आवाजाही हो रही थी। गाड़ियां फर्राटा भर रही थीं। महाकुम्भ समाप्त होने के बाद भी प्रतिदिन हजारों वाहन और लोग गंगा पथ से आवागमन कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.