प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज मंडल कार्यालय में महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उमेश चन्द शुक्ला ने संरक्षा विभाग के सभी 30 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने समर्पण भाव से कार्य करके महाकुम्भ को सफल बनाया है। संरक्षा विभाग ने सुगम ट्रेन संचालन के लिए आपदा प्रबंधन का रोड मैप, बुकलेट, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन और फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग दी गई थी। समय से रेको की जांच, फायर फाइटिंग यंत्रों की जांच, रैपिड एक्शन टीम का गठन, सिविल डिफेंस टीम का गठन, क्विक एक्शन टीम को आपदा-प्रबंधन की ट्रेनिंग समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किए। संरक्षा विभाग की ओर से ट्रेनों का सुगमता से परिचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.