गंगापार, मार्च 8 -- सड़कों के लिए महाकुम्भ का भारी भरकम बजट भी मांडा क्षेत्र के बदहाल राजमार्गों व मार्गों की दशा नहीं सुधार पाया। गड्ढा युक्त सड़कों से महाकुम्भ के तीर्थ यात्रियों का भी आवागमन हुआ। मांडा क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग, बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर मांडा क्षेत्र के दर्जनों गांव पड़ते हैं। सड़कों के लिए महाकुम्भ के भारी भरकम बजट के बावजूद इन राजमार्गो के गड्ढों और पटरियों पर कभी भी काम नहीं लगा। बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर मांडा रोड से भारतगंज, मांडा खास और गिरधरपुर तक की सड़क बेहद खराब है। इस राजमार्ग पर सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढे में सड़क है। क्षेत्र के सबसे अधिक वाहनों का दबाव मांडा रोड से भारतगंज व भारतगंज से मांडा खास और गिरधरपुर तक रहता है। राजमार्गों के अलावा भरारी-राजापुर बाईपास मार्ग, भरारी-लालगंज, मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.