प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ 2025 ने प्रयागराज को सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान ही नहीं दी, बल्कि हवाई यातायात के क्षेत्र में भी शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। महाकुम्भ के चलते प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने इतिहास में पहली बार किसी एक कैलेंडर वर्ष (जनवरी से दिसंबर तक 2025)में 10.50 लाख से अधिक यात्रियों के आवागमन का रिकॉर्ड कायम किया है। एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वर्ष 2025 के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट से कुल 10,56,311 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इससे पहले वर्ष 2023 में अधिकतम 6,27,966 यात्रियों का ही आवागमन हुआ था। यानी महज दो वर्षों में यात्रियों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि इस अभूतपूर्व उछाल के पीछे महाकुम्भ 2025 सबसे बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.