प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- उड़ैयाडीह (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। गंगा स्नान के लिए महाकुम्भ जा रहे जौनपुर के श्रद्धालुओं की कार सोमवार रात पट्टी-रानीगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। वहां से गंभीर घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शाहगंज जौनपुर के छबिया गांव के 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण सिंह, परिवार के ही 30 वर्षीय शुभम, आलोक सिंह, बुद्धू सिंह, उत्कर्ष के साथ कार से गंगास्नान के लिए महाकुम्भ जा रहे थे। पट्टी थाना क्षेत्र के पूरेधना पुलिस चौकी के आगे चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार मं सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सीएसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.