गया, जनवरी 30 -- महाकुम्भ को लेकर गया जंक्शन से होकर चलने वाली बीकानेर-हावड़ा और जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन एक-एक दिन रद्द रहेगा। रेल सूत्रों ने बताया कि एक फरवरी को 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसी तरह 6 फरवरी को 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को गया से पटना के बीच चलने वाली 03668-03667 गया-पटना-गया मेमू ट्रेन का भी परिचालन रद्द कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.