प्रयागराज, अप्रैल 29 -- भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर से मिला। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने श्रम मंत्री का ध्यान महाकुम्भ के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से परिवहन निगम कर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की ओर आकृष्ट कराया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक परिवहन निगम के कर्मचारियों को उक्त बोनस राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र ही निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.