प्रयागराज, मार्च 17 -- महाकुम्भ को समाप्त हुए तीन सप्ताह पूरा होने को है। 45 दिनी महापर्व के बाद शहर की सामान्य जिंदगी पटरी पर लौट आई, लेकिन नगर निगम की दो दर्जन से अधिक सड़क-गलियों का काम शुरू नहीं हो पाया। सड़कों को बनाने के लिए सामग्री का संकट है। उम्मीद थी कि महाकुम्भ समाप्त होने के बाद हॉट मिक्स बनाने वाले प्लांट चालू होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व (26 फरवरी) बीतने के बाद भी जिले में 90 फीसदी प्लांट चालू नहीं हुए। महाकुम्भ के अंतिम स्नान पर्व और होली के बीच महज 16 दिन का अंतर होने के चलते प्लांट चालू नहीं किए गए। प्लांट चालू करते तो होली के पहले फिर कई दिन के लिए बंद करना पड़ता, क्योंकि रंग पर्व पर मजदूर नहीं मिलते। मजदूरों की अनुपलब्धता को ध्यान में रखकर जिले के अधिकतर संचालकों ने होली बाद प्लांट चालू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.