गंगापार, फरवरी 22 -- महाकुम्भ के चलते समाधान दिवस पूरी तरह औपचारिकता बन कर रह गया है। किसी सक्षम अधिकारी या संबंधित राजस्व कर्मी के न आने से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। शनिवार को मांडा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में मेजा तहसील से एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो तो दूर, केवल पांच लेखपाल आये। मांडा थाना क्षेत्र में डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतें कोरांव तहसील से संबंधित हैं। कोरांव तहसील से मात्र दो लेखपाल मांडा के समाधान दिवस में आये थे। समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी इंस्पेक्टर माधव प्रसाद तिवारी ने किया। समाधान दिवस में राजस्व संबंधित चार प्रार्थना पत्र आये, लेकिन राजस्व कर्मियों या राजस्व अधिकारियों की कमी के चलते किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया । सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित कर राजस्व कर्मियों के अभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.