प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर महाकुम्भ की भगदड़ में मारे जाने पर अब तक मुआवजा न मिलने का मामला आया है। प्रार्थिनी फोटो सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है कि वो संगम झोपड़ पट्टी निवासी हैं। पति अनिल सिंह महाकुम्भ में चाय का ठेला लगाता था। 29 जनवरी को संगम स्नान करके लौट रहा था तो मची भगदड़ में घायल हो गया। उसे पहले मेला अस्पताल में रखा गया। बाद में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे 19 फरवरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके कहने पर भी पति का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 17 अप्रैल को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। महाकुम्भ की भगदड़ में मारे गए लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है। लेकिन उसे नहीं मिला। महिला की शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.