प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भ की तर्ज पर इस बार भी प्रयागराज डाक मंडल की ओर से डाकघर खोला जाएगा। डाकघर में डाक विभाग की लगभग सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के कर्मचारियों का कहना है कि महाकुम्भ में आईपीपीबी ने आधार के माध्यम से लोगों को भारी मात्रा में नगद उपलब्ध कराया था। उसी को ध्यान में रखकर इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आईपीपीबी आधार के माध्यम से नकद उपलब्ध कराएगा। वहीं, डाकघर में पार्सल, स्पीड पोस्ट, सेवा सहित अन्य डाक सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी। साथ ही डाक बचत बैंक से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.