प्रयागराज, जनवरी 15 -- महाकुम्भ-2025 की तरह इस वर्ष का माघ मेला भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। महाकुम्भ की तरह माघ मेला की तैयारी की रील-वीडियो वायरल हो रही है। महाकुम्भ में आईआईटीयन बाबा, माला बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वायरल हुई थीं। लेकिन माघ मेले में जगदगुरु सतुआ बाबा अपनी महंगी गाड़ियों पर सवारी के लिए जबर्दस्त वायरल हो रहे हैं। मेले में तमाम युवतियां मोनालिसा की तरह सिनेमा में काम पाने के लिए मेले में वायरल होने आई हैं। माघ मेला के दो स्नान पर्व बीत गए और महाकुम्भ की तरह अभी तक बड़े सितारे संगम स्नान करने नहीं आए, इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति भी नहीं है। -- प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे... की गूंज प्रयागराज। महाकुम्भ में गूंजने वाला प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे... भक्ति गीत माघ मेला में भी गूंज रहा है। मेला शुरू होने के...